आगरा, मार्च 16 -- ईद के मद्देनजर शहर में बेहतर सफाई एवं प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी ने सोमवार को अपर नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ चतुर्वेदी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन के माध्यम से सभी प्रमुख मार्गों, बाजारों, मस्जिदों के आसपास तथा भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान चलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि ईद का पर्व भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक है। ज्ञापन सौंपने वालों में ताजुद्दीन खान, शानू कुरैशी, संजय भारती, आसिफ नवाब आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.