मुरादाबाद, मार्च 9 -- ईद के पर्व को लेकर कोतवाली में अमन कमेटी की बैठक हुई, जिसमें भारी तादात में मुस्लिम समाज के लोग मौजूद रहे। सोमवार को अमन कमेटी की बैठक में कोतवाली प्रभारी उदय प्रताप सिंह ने बताया कि देवीपुरा नगला, सनाई आदि गांव में तनाव जैसी स्थिति से निपटने को टीम का गठन किया गया है। इसके अलावा उपद्रवियों को रेड कार्ड भी बांटे जाएंगे। ईद की नमाज मस्जिदों के अंदर ही पढ़े, नमाज सड़कों पर नहीं पढ़ी जाए। पुलिस क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह ने सभी से मिलजुल का त्यौहार मनाने का आह्वान किया। जामा मस्जिद के इमाम, ईदगाह कमेटी के अध्यक्ष हाजी रफी राजू, सिद्धार्थ शेखर, सलीम प्रधान, कासिम अंसारी, आमिल सिद्दीकी सभासद सहित भारी तादात में लोग मौजूद रहे। संचालन व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय जैन ने किया।फोटो सहित
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.