संभल, मार्च 20 -- जुमा अलविदा शांतिपूर्ण संपन्न होने के बाद पुलिस प्रशासन अब ईद उल फितर के पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए तैयारियों में जुट गया है। ईदगाहों में साफ-सफाई, पेयजल और नमाजियों की सुविधा के विशेष इंतजाम किए गए हैं, जबकि सुरक्षा के लिए पुलिस ने कड़े प्रबंध किए हैं। जामा मस्जिद सहित अन्य ईदगाहों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। दो कंपनी पीएसी व आरआरएफ के अलावा रंगरूट और संभल व हयातनगर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा। शहर में 224 सीसीटीवी कैमरों से निगरानी जारी रहेगी। ईद को सकुशल संपन्न कराने के लिए इंटरनेट मीडिया पर भी कड़ी निगरानी रखी जाएगी। ईद उल फितर का पर्व शनिवार को जिलेभर में मनाया जाएगा। ईद को लेकर जामा मस्जिद, आदमपुर मार्ग स्थित ईदगाह और सरायतरीन ईदगाह पर व्यवस्थाएं शुक्रवार को पूरी कर ली गईं। सिटी मजिस्ट्रेट सुध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.