ईद पर शिया समुदाय ने काली पट्टी बांध अदा की नमाज
अमरोहा, मार्च 22 -- ईरान-इजरायल के बीच जारी जंग में हुई सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत का गम शिया समुदाय में ईद पर भी दिखाई दिया। शनिवार सुबह नमाज पढ़ने के लिए लोग बाजुओं पर काली पट्टी बांधकर शिया जामा मस्जिद पहुंचे। वहीं, मस्जिद परिसर में जगह-जगह अली खामेनेई के पोस्टर और बैनर लगाकर लोगों ने अपने गम और भीतर पनप रहे गुस्से का इजहार किया। ईरान के समर्थन के बीच अमेरिका-इजरायल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं, शिया समुदाय के घरों में ईद की कोई खास रौनक नहीं दिखाई दी। खुशियों के बीच सन्नाटा पसरा नजर आया। लोगों ने नए कपड़े पहनने के साथ एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद देने तक से परहेज किया। शिया जामा मस्जिद में ईद की नमाज से पूर्व नायब इमाम डॉ.एहसन अख्तर सरोश ने खुत्बा पेश किया। तकरीर करते हुए उन्होंने अली खामेनेई की शहादत को कौम का बड़ा नुकसान करार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.