संभल, मार्च 10 -- ईद का पर्व नजदीक आते ही संभल के बाजारों में टोपियों की खरीदारी जोर पकड़ रही है। इस साल मुस्लिम समाज के लोग खास तौर पर विदेशी डिजाइन की टोपियों को खरीदने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं। शहर के प्रमुख बाजारों में टर्की, ईरानी, पाकिस्तानी, बंग्लादेशी और कश्मीर की आकर्षक टोपियां बिक्री के लिए सजी हुई हैं। शहर में विदेशी टोपियों के अलावा अली, बरकाती, चमकी, डायमंड, पट्ठा और मुलायम टोपियों की भी भारी मांग देखने को मिल रही है। दुकानदारों ने बताया कि युवाओं और बुजुर्गों दोनों वर्ग में इन टोपियों को लेकर खास उत्साह है। लोग पारंपरिक और आधुनिक दोनों तरह की टोपियों को खरीद रहे हैं, ताकि ईद के दिन वे अपने परिवार और दोस्तों के बीच अलग और आकर्षक दिख सकें। बाजार में टोपियों की कीमत 80 रुपये से शुरू होकर 400 रुपये से अधिक तक जाती है। कुछ विदेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.