लखनऊ, मार्च 18 -- ईद के मौके पर छोटे शहरों के बीच रोडवेज बसों की मांग बढ़ जाती है। इसी के मद्देनजर रोडवेज प्रशासन लखनऊ से सात छोटे शहरों के बीच अतिरिक्त बसें चलाएगा। ये बसें 20, 21 व 22 मार्च को ईद के पर्व पर चलेंगी। यात्रियों को बसों की सेवाएं कैसरबाग, आलमबाग और अवध बस स्टेशन से मिलेंगी। क्षेत्रीय प्रबंधक ने सभी एआरएम को दिशा-निर्देश दिए हैं कि तीन दिनों तक अतिरिक्त बसों का संचालन कर यात्रियों को बेहतर सेवा उपलब्ध कराई जाए। इस संबंध में चारबाग डिपो के एआरएम बनारसी राम का कहना है कि लखनऊ से सबसे ज्यादा यात्री बाराबंकी और रायबरेली रूट पर निकलते हैं। इसके अलावा उन्नाव, सीतापुर, फतेहपुर, मौरावां और बहराइच जाने वाले यात्रियों की संख्या भी काफी रहती है। इसलिए इन मार्गों पर नियमित बसों के अलावा अतिरिक्त बसें भेजकर यात्रियों को राहत दी जाएगी। वह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.