उरई, मार्च 16 -- उरई। न अफगानी, न ईरानी और न ही पाकिस्तानी। इस ईद ओर युवाओं की पहली पसंद है लखनवी पठानी। ईद को अब चंद दिन ही बचे है ऐसे में ईद की खरीदारी भी जोर शोर से हो रही है। कुर्ता पायजामा के अलावा, जीन्स टीशर्ट, जूता चप्पल और टोपी की डिमांड ज़्यादा है जबकि महिलाएं भी अपनी पसंदीदा ड्रेस के साथ चूड़ी, गहना और सैंडिल भी मैचिंग की ले रही है। भीड़ के मद्देनजर आधी रात तक बजरिया रोड का बाजार गुलज़ार रहता है। ईद के नजदीक आते ही बाजारों में खरीदारों की चहल-पहल के चलते रौनक लौट आई है। कपड़े, जूते-चप्पल और सेवइयों की दुकानों पर पर्दानशीं महिलाओं का जमघट लगा हुआ है। महिलाएं रमजान के सभी अरकानों को पूरा करते हुए परिवार के साथ ईद की खुशियों में चार चांद लगाने के लिए बेकरार हैं। बाजारों में सुबह से लेकर शाम तक पर्दानशीं महिलाओं को देखकर आभास हो जाता ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.