गोंडा, मार्च 17 -- गोण्डा, संवाददाता। माह-ए-रमजान के आखिरी दौर के साथ ही ईद को लेकर बाजार गुलजार होने लगे हैं। बाजारों में सजी हुई रेडीमेड कपड़ों, सेवइयों, जूते-चप्पल की दुकानों पर खरीदार पहुंचने लगे हैं। इसके चलते दुकानदारों के चेहरे खिल उठे हैं। ईद उल फितर का त्योहार जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे बाजार ग्राहकों से गुलजार होते जा रहे हैं। चौक बाजार, ठठेरी बाजार, फैजाबाद रोड, भरत मिलाप चौराहा समेत अन्य प्रमुख बाजारों में ग्राहकों की भारी भीड़ नजर आ रही है। एक ओर जहां महिलाएं जहां डिजायनर सूट, चूड़ी, दुपट्टा और सहित कॉस्मेटिक सामान खरीद रही हैं। वहीं पुरुष टोपी, कुर्ता-पायजामा, पैंट, सूट, पसंद कर रहे हैं। वहीं बच्चे भी अपने मन पसंद का सामान खरीद रहे हैं। इस बार रेडीमेड कपडों की डिमांड ज्यादा है। साथ ही जूता, चप्पल, कॉस्मेटिक, चूड़ी आद...