मुरादाबाद, मार्च 21 -- मुरादाबाद। ईद पर यात्रियों को सुविधा देने के लिए रोडवेज ने शुक्रवार सुबह से ही बसों के फेरे बढ़ा दिए थे। मुरादाबाद, संभल, बदायूं, अलीगढ़, धामपुर, बिजनौर, नजीबाबाद आदि लोकल मार्गों पर बसों के चक्कर बढ़ाए गए। इसके अलावा मेरठ, सहारनपुर, बरेली और हल्द्वानी रूट पर भी बसों के फेरे बढ़ाए गए थे। ईद के त्योहार को देखते हुए रोडवेज ने पहले से ही तैयारी शुरू कर दी थी। गुरुवार रात के बाद से शुक्रवार तड़के से ही आसपास के जिलों और दूरस्थ जगहों के बसों के फेरे बढ़ाने के आदेश दिए गए थे। रोडवेज ने अलग-अलग रूटों पर करीब 50 फेरे बढ़ाए थे।क्षेत्रीय प्रबंधक रोडवेज अनुराग यादव ने बताया कि यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए 50 फेरे बढ़ाए गए थे। सबसे अधिक फेरे बदायूं, चंदौसी, संभल, रामपुर के अलावा मेरठ, मुजफ्फरनगर व सहारनपुर के रूट पर भी बस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.