गढ़वा, मार्च 22 -- मेराल। प्रखंड अंतर्गत शनिवार को सभी पंचायतों में ईद का त्योहार शांति और सद्भाव के साथ मनाया गया। मेराल के पुरबारा टोला स्थित ईदगाह पर ईद का नमाज़ अदा किया गया। नमाज़ अदा करने के बाद सभी लोगों ने एक-दूसरे के साथ मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। साथ ही ईदगाह परिसर में मेला का भी आयोजन किया गया था। आयोजित मेले में भी लोगों ने जमकर ख़रीदारी की और एक-दूसरे से गले मिलकर ईद के मुबारकबाद दी। मेले में ख़ासकर बच्चों में काफी उत्साह रहा। मौक़े पर इमाम साहब कारी कमालुद्दीन अंसारी, सीओ यशवंत नायक, जेई सुजीत कुमार, एएसआई संजय कुमार सिंह, मुखिया राम सागर महतो, मुन्ना राम सहित अन्य उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.