आगरा, मार्च 21 -- ईद के अवसर पर नगर निगम ने शहरभर में विशेष सफाई अभियान चलाकर व्यवस्थाएं दुरुस्त कीं। जामा मस्जिद समेत प्रमुख मस्जिदों और ईदगाह क्षेत्रों के आसपास व्यापक सफाई कराई गई और चूने का छिड़काव किया गया। नमाज से पहले और रातभर टीमें सक्रिय रहीं। सड़कों, गलियों और नमाज स्थलों के आसपास कूड़ा हटाने के साथ सैनिटाइजेशन कराया गया। नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल के निर्देश पर 48 घंटे पहले से ही तैयारियां शुरू कर दी गई थीं। जल निकासी, मार्गों की स्थिति और अन्य व्यवस्थाओं को भी दुरुस्त कर नमाजियों की सुविधा सुनिश्चित की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.