पूर्णिया, मार्च 22 -- मीरगंज, एक संवाददाता ईद पर्व के अवसर पर बिहार सरकार के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की मंत्री लेशी सिंह ने धमदाहा विधानसभा के रंगपुरा , डकैता सहित विभिन्न गांवों का भ्रमण कर अल्पसंख्यक समुदाय के भाई-बहनों से मुलाकात की तथा उन्हें ईद की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान मंत्री ने अल्पसंख्यक भाईयों के साथ मुलाकात करते हुए कहा कि ईद का पर्व हमें आपसी भाईचारे, प्रेम, त्याग और एकता का संदेश देता है। यह पर्व समाज में सौहार्द और समरसता को मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है।मंत्री लेशी सिंह ने इस दौरान पीर बाबा के मजार पर चादरपौशी की साथ ही सभी क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि, शांति एवं उन्नति की दुआ मांगी। उन्होंने कहा कि धमदाहा विधानसभा क्षेत्र में सभी समुदाय के लोग आपस में मिल-जुलकर प्रेम और सद्भाव के साथ रहें,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.