रुडकी, मार्च 15 -- आगामी ईद-उल-फितर के त्योहार को आपसी सौहार्द, शांति और भाईचारे के साथ मनाने के उद्देश्य से रविवार को मंगलौर कोतवाली परिसर मे शांति गोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक में पुलिस प्रशासन ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों से संवाद कर त्योहार को सकुशल संपन्न कराने में सहयोग की अपील की। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता है। इसके लिए स्थानीय स्तर पर सहयोग अनिवार्य है। उपस्थित लोगों ने प्रशासन को आश्वस्त किया कि वे त्योहार के दौरान न केवल स्वयं संयम बरतेंगे, बल्कि क्षेत्र में भाईचारा बनाए रखने में पुलिस का पूर्ण सहयोग करेंगे। पुलिस ने कहा कि त्योहार पर सोशल मीडिया के माध्यम से किसी भी प्रकार की भ्रामक जानकारी या अफवाहों पर ध्यान न दें। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि शांति ...