उरई, मार्च 21 -- सिरसाकलार, संवाददाता। पूरे जिले में ईद-उल-फितर का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। वहीं सिरसा कलार में बिजली विभाग की घोर लापरवाही ने नमाजियों और स्थानीय निवासियों के त्यौहार का मजा किरकिरा कर दिया है। शुक्रवार से बिजली न आने के कारण कस्बे में हाहाकार मचा रहा। इसे लेकर नमाजियों ने आक्रोश जताया। सुबह पानी न मिलने से परेशान हुए। कस्बे की ऐतिहासिक जामा मस्जिद, जहां ईद की नमाज के लिए हजारों की संख्या में भीड़ जुटती है, वहां शुक्रवार दोपहर से बिजली गुल रही। नमाजियों ने बताया कि बिजली आपूर्ति न होने के कारण पूरी रात अंधेरे में कटी। सबसे ज्यादा परेशानी सुबह हुई जब ईद की नमाज से पहले गुसल (स्नान) और वजू करने के लिए लोगों को पानी तक नसीब नहीं हुआ। भीषण गर्मी में बिना बिजली-पानी के लोग सुबह से ही परेशान नजर आए।जिम्मेदार कर्मचारि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.