देहरादून, मार्च 19 -- रुड़की। थाना झबरेड़ा क्षेत्र में आगामी ईद-उल-फितर पर्व के मद्देनज़र शांति समिति की गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में संभ्रांत नागरिकों, ग्राम प्रधानों व सीएलजी सदस्यों ने भाग लिया। पुलिस ने सभी से आपसी भाईचारा व सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की। साथ ही सोशल मीडिया पर अफवाहों से सतर्क रहने और बिना पुष्टि कोई सूचना साझा न करने को कहा। त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए सभी से सहयोग मांगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.