बागपत, मार्च 23 -- अमीनगर सराय। डोला चौकी क्षेत्र के एक गांव में ईद के त्यौहार पर पड़ोसियों ने घर में घुसकर महिला के साथ छेड़छाड़ की। महिला व उसके परिवार वालों के साथ मारपीट की। तमंचा लहराकर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि 21 मार्च को घर में ईद का त्योहार मनाया जा रहा था। करीब 11 बजे गांव के पांच-छह लोग हाथों में बेल्ट, डंडे, सरिया ओर तमंचा लेकर घर में घुस आए। जिसके बाद वे सभी उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे। परिजनों ने विरोध किया, तो उनके साथ मारपीट की। जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। महिला ने बताया कि उसने गांव के ही युवक से प्रेम विवाह किया था, जिसकी वजह आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने घटना की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.