धनबाद, मार्च 22 -- अकीदत और एहतराम के साथ शनिवार को ईद मनाई गई। ईद के पाकीजा माहौल में ईद उल फितर की नमाज अदा कर मुल्क और कौम की सलामती की दुआ मांगी गई। सजदे में जहां सिर झुके, वहीं हाथ उठाकर इबादत की गई। इस तरह पूरे कोयलांचल में अमन-चैन की दुआ के साथ ईद उल फितर मनी। अकीदतमंदों ने मस्जिदों में सहरी के बाद सुबह ही नमाज अदा की। सभी मस्जिदों और ईदगाहों में अकीदतमंद जुटे। इसके साथ-साथ रेलवे ग्राउंड, भूली ट्रेंनिंग स्कूल के मैदान में पारंपरिक नए कुर्ता और पायाजामा पहनकर पहुंचे सभी उम्र के लोगों ने सामूहिक नमाज अदा की। नमाज के बाद एक-दूसरे को गले लगा कर ईद की बधाई दी। बारिश के बाद मौसम हुआ खुशनुमारमजान के दौरान कई बार मौसम में कड़ा रुख अपनाया, धूप और उमस भरी गर्मी में लोगों ने रोजा रखा। हालांकि अंतिम सप्ताह में बारिश भी हुई। 30 दिनों के कठिन रो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.