लखीमपुरखीरी, मार्च 22 -- ईद-उल-फितर का त्यौहार पूरे जिले में परम्परागत रूप से जोश खरोश के साथ मनाया गया। हजारों की संख्या में मुसलमानों ने ईदगाहों तथा शहर की विभिन्न मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की। नमाज के बाद मुल्क की सलामती एवं अमन चैन की दुआएं मांगी गईं। इसके बाद लोग एक दूसरे से गले मिले और ईद की मुबारकबाद दी। इस त्यौहार को विभिन्न धर्म और संप्रदाय के लोगों ने मिलजुल कर मनाया और भाई चारे की मिसाल कायम की।ईद पर बच्चों में विशेष उत्साह दिखाई दिया। लखीमपुर शहर की ईदगाह पर पौने नौ बजे ईद की नमाज़ अदा की गई। जबकि नौरंगाबाद की ईदगाह पर साढ़े नौ बजे ईद की नमाज़ पढ़ी गई। शहर की विभिन्न मस्जिदों में अलग अलग वक्तों पर ईद की नमाज़ अदा की गई।खीरी टाउन की ईदगाह पर नौ बजे ईद की नमाज़ पढ़ी गई। मौलाना निज़ामुद्दीन ने ईद की नमाज़ पढ़ाई। सुबह आठ बजे से ही नगर की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.