बहराइच, मार्च 19 -- बहराइच। अधिषासी अधिकारी नगर पालिका प्रमिता सिंह ने बताया कि चन्द्रदर्शन के अनुसार ईदुलफित्र 20 अथवा 21 मार्च को मनेगा। विगत वर्षों की भांति मस्जिदों/इबादतगाहों के आसपास समुचित सफाई व्यवस्था एंव नगर क्षेत्र में समुचित जलापूर्ति की व्यवस्था नगरपालिका द्वारा सुनिश्चित करायी जानी है। नगर क्षेत्र की मस्जिदों/ईबादतगाहों के आस-पास तथा सम्पर्क मार्गों पर नालियों से गन्दे पानी की समुचित निकासी तथा कुडा निस्तारण की व्यवस्था दुरुस्त रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...