बागपत, मार्च 21 -- बागपत। जिलेभर की ईदगाहों और मस्जिदों में शनिवार को ईद-उल-फितर की नमाज अदा की गई। लोगों ने देश-दुनिया में अमन-चैन के लिए दुआ की। ईद के मौके पर जनप्रतिनिधियों एवं पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने एक-दूसरे को मुबारकबाद दी। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी जहां नमाज के वक्त जिलेभर में भ्रमणशील रहे। ड्रोन उड़ाकर भी सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा लिया गया। मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पुलिस के साथ पीएसी तैनात रही। जिलेभर में शनिवार को ईद-उल फितर का त्योहार प्यार-सदभाव के साथ मनाया गया। दिन निकलते ही बधाईयों का दौर शुरू हो गया। अकीदतमंद नए कपड़े पहनकर ईदगाहों में पहुंचे और देश-दुनिया में चैन ओ अमन की दुआ करते हुए नमाज अदा की। बागपत शहर में यमुना रोड स्थित ईदगाह पर सुबह 7 बजे से ही हजारों मुस्लिम एवं रोजेदार नमाज पढ़ने के लिए पहुंचने शुर...