अमरोहा, मार्च 20 -- अमरोहा। ईदुल फितर पर शहर में 21 मार्च को सफाई, पेयजलापूर्ति, प्रकाश समेत रास्तों पर चूना व पानी के छिड़काव की व्यवस्था दुरुस्त रहेगी। शिकायतों का तुरंत समाधान किया जाएगा। इसके लिए नगर पालिका में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। ईओ डॉ.बृजेश कुमार ने बताया कि ईदुल फितर पर हर साल की तरह इस बार भी शहर में बेहतर व्यवस्थाएं की गई हैं। कर्मचारियों को निर्देश देकर लापरवाही न बरतने की सख्त हिदायत दी है ताकि नमाजियों को परेशानी का सामना न करना पड़े। सभी वार्डों में निर्बाध पेयजलापूर्ति के लिए जेनेरेटरों की अलग से व्यवस्था की गई है। पथ प्रकाश की बेहतर व्यवस्था के लिए खराब पड़ी लाइटों को बदलकर इनकी जगह नई लाइटें लगाने का निर्देश दिया है। कंट्रोल रूम में मिलने वाली शिकायतों का तुरंत समाधान किया जाएगा। शहर वासी पालिका के टोल फ्री नंब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.