आगरा, मार्च 25 -- ईद के अवसर पर मंगलवार को जमात-ए-इस्लामी हिंद, आगरा की ओर से खिदमत-ए-ख़ल्क़ के तहत कपड़ों की फेरी लगाने वाले एक मेहनतकश शख्स को मोपेड मुहैया कराई। जमात-ए-इस्लामी हिंद, आगरा के अमीर-ए-मुकामी डॉ. वाकिफ हुसैन ने कहा कि जमात का मकसद समाज के कमजोर तबकों को आत्मनिर्भर बनाना है, ताकि वे इज़्ज़त के साथ अपनी रोज़ी-रोटी कमा सकें। कार्यक्रम में प्रो. डॉ. वसीम अख्तर, मुहम्मद खालिद खान, जाफर अली अहमद और मुहम्मद रिज़वान मौजूद रहे। स्थानीय लोगों ने भी जमात की इस पहल को सराहा और उम्मीद जताई कि आगे भी इसी तरह ज़रूरतमंदों की मदद का सिलसिला जारी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...