सासाराम, मार्च 21 -- सासाराम, नगर संवाददाता। रोहतास में ईद का पर्व शांति, सौहार्द और उत्साह के साथ मनाया गया। ऐतिहासिक शेरशाह मकबरा के पास स्थित ईदगाह में शनिवार सुबह ईद की सामूहिक नमाज अदा की गई, जिसमें बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए। भारी भीड़ के कारण शेरशाह मकबरा परिसर में भी लोगों ने नमाज अदा किया। ईदगाहों में नमाजियों ने अमन-चैन, भाईचारे और देश की खुशहाली के लिए दुआएं मांगीं। रमजान के बाद अल्लाह का शुक्रिया अदा किया और आपसी प्रेम, शांति व तरक्की के लिए दुआ मांगी गई। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। बच्चों में विशेष उत्साह देखा गया, बड़ों से ईदी मिलने की खुशी उनके चेहरे पर साफ नजर आ रही थी। बता दें कि सुबह आठ बजे ईदगाह पर नमाज अदा की गई। साथ ही शाही जामा मस्जिद में सुबह आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.