अलीगढ़, मार्च 20 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) ने ईद के दृष्टिगत 20 से 22 मार्च तक बिजली कनेक्शन काटने का अभियान अस्थायी रूप से बंद रखने के निर्देश जारी किए हैं। विभाग के अनुसार बकायेदारों के खिलाफ चल रहा डिस्कनेक्शन अभियान सोमवार से फिर शुरू किया जाएगा। 13 मार्च से चलाए गए डिस्कनेक्शन अभियान के तहत जिले में अब तक 31 हजार से अधिक बिजली कनेक्शन काटे जा चुके हैं। इस दौरान विभाग ने 11.52 करोड़ रुपये से अधिक की वसूली भी की है। वहीं, बकाया जमा कराने वाले उपभोक्ताओं को राहत देते हुए 25 हजार से अधिक कनेक्शन दोबारा जोड़ दिए गए। चीफ इंजीनियर पंकज अग्रवाल ने बताया कि त्योहार को देखते हुए तीन दिन अभियान पर रोक लगाई गई है, ताकि उपभोक्ताओं को असुविधा न हो। उपभोक्ता से अपील है कि इस दौरान अपने बकाया बिलों...