सीतामढ़ी, मार्च 21 -- सीतामढ़ी। ईद के अवसर पर शहर में बढ़ने वाली भीड़ और जाम की स्थिति को देखते हुए यातायात व्यवस्था में अहम बदलाव किया गया है। पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) दीपक कुमार के निर्देश पर शनिवार को शहर में विशेष रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी निर्देश के अनुसार, सभी मालवाहक वाहन वाजितपुर तीनमुहानी से पमरा की ओर जाएंगे। कॉटा चौक की तरफ से शहर में सवारी और मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर सुबह 4 बजे से 9 बजे तक पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। आजाद चौक से वाहनों का परिचालन नमाज के बाद मोहनपुर मार्ग से किया जाएगा। वहीं वी-2 मॉल से आगे गौशाला जाने वाली सड़क पर भी सुबह 4 बजे से 9 बजे तक सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन पर रोक रहेगी। गौशाला क्षेत्र से मालवाहक वाहनों को खैरवा होते हुए रीगा की ओर डायवर्ट किया जाएगा। प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.