मुंगेर, मार्च 21 -- मुंगेर, निज संवाददाता। ईद को लेकर मुंगेर शहर में नया ट्रैफिक प्लान बनाया गया है। इस संबंध में ट्रैफिक डीएसपी प्रभात रंजन ने बताया कि ईदगाह में नमाज अदा करने आने वाले अकीदतमंदों की सुविधा के लिए दो मुख्य पार्किंग स्थल बनाए गए हैं।​अंबेडकर चौक की ओर से आने वाले नमाजी और अधिकारी अपने वाहन पुलिस लाइन के खेल मैदान में पार्क करेंगे। वहीं पांच नंबर गुमटी की ओर से आने वाले लोग अपने वाहनों को डीजे कॉलेज के मैदान में लगा सकेंगे।​प्रमुख मार्गों पर वाहनों का प्रवेश रहेगा वर्जितः​नमाज के समय सुरक्षा और भीड़ को देखते हुए सुबह 5 बजे से लेकर नमाज खत्म होने के दो घंटे बाद तक अंबेडकर चौक और तीन बटिया पांच नंबर गुमटी के बीच सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन पूरी तरह बंद रहेगा। डीएसपी ने आम लोगों से अपील की है कि वे इस व्यवस्था को बनाए रखने...