ईद पर घर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत
शामली, मई 28 -- कांधला। थाना क्षेत्र के गढ़ी दौलत के युवक की सड़क हादसे के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। बीते बुधवार को गांव में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने ईद के त्योहार की खुशियाँ मातम में बदल दीं। गांव गढ़ी दौलत निवासी 28 वर्षीय बिलाल पुत्र ताहिर नारायणगढ़ में केले बेचने का काम करता है। बुधवार को युवक अपनी बाईक से कांधला लौट रहा था। वाहन अचाक डिवाइडर से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही उसकी मौत हो गई। राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह भी पढ़ें- हादसे में युवक की मौत, बकरीद पर मचा कोहराम हादसे का प्रारंभिक कारण बाइक का डिवाइडर से टकराना माना जा रहा है, हालांकि पुलिस ने किसी निष्कर्ष की पुष्टि नहीं की है। पुलिस मामले की गह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.