गिरडीह, मार्च 21 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। रामगढ़ जिला के गोला के पास गुरूवार शाम हुई एक सड़क दुर्घटना मे बेंगाबाद घुठिया के 20 वर्षीय अब्दुल कादिर की मौत हो गई। इस घटना से मृतक के परिजनों में ईद पर्व का उत्साह मातम में बदल गया। इससे घुठिया गांव में शोक की लहर है। मृतक रांची में रहकर माइक्रो फाइनेंस कंपनी में काम करता था। ईद पर्व पर बाइक से वह अपना गांव आ रहा था। गोला के पास हाइवा की चपेट में आने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने रामगढ़ के एक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। इलाज के दौरान फाइनेंस कर्मी युवक की मौत हो गई। अस्पताल में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के बाद परिजनों को शव सौंप दिया गया। रामगढ़ से घुठिया गांव में शव के पहुंचते ही परिजनों के चित्कार से वहां का माहौल गमगीन हो गया। बताया जाता है कि मृतक चार भाई-बहनों मे ...