संभल, मार्च 20 -- हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के हाफिजपुर गांव में ईद पर एक घर में सामूहिक रूप से नमाज अदा कराने के लिए शुक्रवार शाम तैयारियां की जा रही थीं। दूसरे समुदाय के लोगों ने विरोध करते हुए पुलिस को सूचना दी। जानकारी पर पुलिस गांव पहुंची और घर में की गई सजावट को हटवा दिया और तीन-चार लोगों को हिरासत में ले लिया। उन्हें देर शाम नई परंपरा डालने पर कार्रवाई की चेतावनी देकर छोड़ दिया। थानाक्षेत्र के गांव हाफिजपुर में जरीफ व फरमान के मकान में ईद के पर्व पर शनिवार को सामूहिक रूप से नमाज अदा करने के लिए सजावट का कार्य कर रहे थे। दूसरे समुदाय के लोगों को जानकारी हुई, तो पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष सुधीर पंवार गांव पहुंचे और घर में की जा रही सजावट को हटवा दिया। पुलिस ने सजावट कर रहे तीन-चार लोगों को हिरासत में लिया और थाने ले गई, लेकिन देर ...