कौशाम्बी, मार्च 21 -- सिराथू, हिन्दुस्तान संवाद। ईद-उल-फितर के मौके पर शनिवार को सिराथू तहसील क्षेत्र में सुबह से ही त्योहारी माहौल देखने को मिला। मुस्लिम समुदाय के अधिकांश लोग दिन भर अपने घरों में मेहमानों की आवभगत, रिश्तेदारों से मुलाकात और एक-दूसरे को ईद की बधाई देने में व्यस्त रहे। बच्चों और युवाओं में भी ईद को लेकर खासा उत्साह रहा। वह नए कपड़ों में सज धजकर रिश्तेदारों के घर जाकर सेवइयां और अन्य पकवानों का आनंद लेते रहे।पर्व के चलते सिराथू क्षेत्र की प्रमुख बाजार सिराथू, देवीगंज शरीफाबाद और दारानगर सहित कई बाज़ारों में मुस्लिम समाज के अधिकांश व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद रखीं। स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी मुस्लिम समुदाय के लोग ईद के दिन अपने व्यापारिक कार्यों को स्थगित कर पूरी तरह त्योहार मनाने में जुटे रहे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.