ईद पर गुलजार हुए बाजार, कुर्ता-पायजामा-जूतियों की बढ़ी मांग
एटा, मई 25 -- एटा, त्याग और समर्पण का प्रतीक पर्व ईद उल अजहा (बकरीद) इस बार 28 मई को पूरे अकीदत और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। त्योहार को अब कुछ ही दिन शेष बचे हैं, जिसके चलते शहर के मुख्य बाजारों में खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ रही है। रविवार को शहर के मुख्य बाजार ईद की तैयारियां पूरी करने वालों से गुलजार रहे। ईद की तैयारियों को लेकर शहर के मुख्य बाजार बाबूगंज, घंटाघर, किराना बाजार, गांधी मार्केट और सभी कमर्शियल कॉम्प्लेक्स ग्राहकों से गुलजार हैं। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से आए लोग सुबह से लेकर देर रात तक खरीदारी में व्यस्त हैं। इसके चलते बाजारों में त्योहार की रौनक देखते ही बन रही है। बाजारों में इस समय मुस्लिम पारंपरिक परिधानों की सबसे ज्यादा मांग है। युवाओं और पुरुषों की पहली पसंद लखनवी और चिकनकारी के कुर्ता-पायजामा बने हुए हैं। कुर्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.