ईद पर गले मिलकर सांसद ने दी मुबारकबाद, भाईचारे और सद्भाव का दिया संदेश
पूर्णिया, मार्च 22 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। नगर निगम क्षेत्र के लाइन बाजार, राजाबाड़ी, खजांची, माधोपाड़ा, मौलवी टोला, बुधैली, मझैली सहित विभिन्न इलाकों में ईद के पावन अवसर पर जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने रोजेदारों से मुलाकात कर ईद की मुबारकबाद दी। इस दौरान उन्होंने समाज में आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे को मजबूत करने का संदेश दिया। स्थानीय लोगों ने भी सांसद का गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें ईद की शुभकामनाएं दीं। सांसद ने कहा कि ईद का त्योहार हमें इंसानियत, आपसी सम्मान और एकता का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि समाज में शांति और भाईचारा बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है और ऐसे पर्व हमें एक-दूसरे के करीब लाने का काम करते हैं। उन्होंने सभी लोगों के सुख-समृद्धि, अमन और तरक्की की दुआ की। पप्पू य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.