हापुड़, मार्च 21 -- जिलेभर में ईद का पर्व शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। सुबह बुलंदशहर रोड स्थित ईदगाह में ईद की नमाज पढ़ी गई, जिसमे खुदा के सजदे में सिर झुके। नमाज के बाद मुस्लिम समाज ने एक दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। इसके बाद दिनभर सेवई खाने और खिलाने का सिलसिला जारी रहा।ईद की नमाज पढ़ने के लिए मुस्लिम समाज के लोग बुलंदशहर रोड स्थित ईदगाह पहुंचे। शहर काजी मुफ्ती मकसूद आलम ने सुबह 8 बजे ईद की नमाज अदा कराई। इस दौरान नायब शहर काजी मौलवी असद भी मौजूद रहे। इसके अलावा हापुड़ की 55 मस्जिदों में ईद की नमाज अदा कर लोगों ने अमन और शांति की दुआ मांगी। जनपद में सभी स्थानों पर शांतिपूर्वक नमाज अदाएगी की गई। इसके बाद लोगों ने एक दूसरे को गले लगाकर ईद की बधाई दी।वहीं दिनभर सेवई खाने-खिलाने का सिलसिला जारी रहा। लोगों ने एक दूसरे के घर जाकर ईद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.