मुरादाबाद, मार्च 20 -- आखिरी अलविदा जुमे पर शुक्रवार को सुरजन नगर के नई बस्ती मोहल्ले में नहर पर स्थित मदीना मस्जिद में सैकड़ों नमाजियों ने सामूहिक रूप से अलविदा जुमे की नमाज अदा की। नमाज से पूर्व शहरी इमाम मुफ्ती मोहिउद्दीन कासमी ने बयान जारी करते हुए मस्जिद में उपस्थित सभी नमाजियों को समझाया। तीस रोजे रखने के बाद ईद का दिन खुशियां मनाने के लिए होता है। इस अवसर पर हम सभी को भाईचारा रखते हुए प्यार और मोहब्बत के साथ सभी से गले मिलकर ईद मनानी चाहिए। इसके साथ ही हुकूमत के नियमों का पालन करते हुए ईद के मौके पर कोई भी मुस्लिम भाई नई परंपरा नहीं अपनाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...