बदायूं, मई 23 -- ईद-उल-अज़हा पर कुर्बानी के लिए बदायूं लाए गए ऊंट को लेकर पीपल फॉर एनिमल्स की ओर से डीएम और एसएसपी को पत्र भेजकर तत्काल कार्रवाई की मांग की गई है। संगठन ने आरोप लगाया है कि ऊंट को राजस्थान से अवैध रूप से लाया गया है और उसकी कुर्बानी पशु संरक्षण कानूनों का उल्लंघन होगी। यह भी पढ़ें- ईद पर कुर्बानी के लिए लाए गए ऊंट को बचाने की उठी मांगऊंट की स्थिति पीपल फॉर एनिमल्स के जिलाध्यक्ष विकेंद्र शर्मा ने डीएम अवनीश राय और एसएसपी अंकिता शर्मा को भेजे पत्र में कहा है कि ईद-उल-अज़हा पर धार्मिक कुर्बानी के लिए ऊंट को बदायूं लाया गया है। पत्र में दावा किया गया है कि ऊंट वर्तमान में कस्बा ककराला क्षेत्र में रखा गया है। संगठन ने आरोप लगाया कि ऊंट राजस्थान का राज्य पशु है और उसे वध के उद्देश्य से राज्य से बाहर ले जाना राजस्थान ऊंट अधिनियम ...