ईद पर काले कपड़े व प्रदर्शन से बचें, शांति से नमाज अदा करें: मौलाना शहाबुद्दीन
बरेली, मार्च 18 -- मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बोले-ईद खुशी का दिन, ग़म का नहीं मुसलमानों से राजनीतिक बयानबाजी से दूर रहने की अपीलबरेली, वरिष्ठ संवाददाता। ईद को लेकर जारी बयानबाजी के बीच ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने मुसलमानों से शांति और समझदारी के साथ त्योहार मनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि ईद खुशी का दिन है, इसे किसी भी तरह के विरोध या गम में तब्दील करना ठीक नहीं है।मौलाना ने सपा नेता आजम खां की उस कथित अपील पर प्रतिक्रिया दी, जिसमें ईद के दिन काले कपड़े पहनने और प्रदर्शन करने की बात कही गई थी। उन्होंने कहा कि किसी भी राजनीतिक व्यक्ति के बहकावे में आकर ऐसा कदम उठाना समझदारी नहीं होगी। उन्होंने मुसलमानों से अपील की कि ईरान की कामयाबी के लिए दुआ जरूर करें, लेकिन किसी भी प्रकार का प्रदर्शन या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.