रामपुर, मार्च 15 -- UP News: उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले की जेल में बंद समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खान ने इस साल ईद के त्यौहार को लेकर एक बड़ा और भावुक आह्वान किया है। शनिवार को जिला कारागार में आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम से मुलाकात करने पहुंचे सपा नेताओं ने बाहर आकर मीडिया को चौंकाने वाली जानकारी दी। आजम खान ने मुस्लिम समुदाय, विशेषकर सुन्नी मुसलमानों से अपील की है कि वे इस बार ईद की नमाज के दौरान काले कपड़े पहनें या बांह पर काली पट्टी बांधकर अपना विरोध दर्ज कराएं।ईरान की घटना पर जताया गहरा दुख मुलाकात के बाद बाहर आए मुरादाबाद के सपा नेता यूसुफ मलिक ने आजम खान के संदेश को विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि आजम खान ईरान में हुए हालिया घटनाक्रम से बेहद व्यथित हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, इजराइल और अमेरिका के संदर्भ में ईरान में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.