रामपुर, मई 17 -- आगामी ईद पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए रविवार को कोतवाली परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्राधिकारी देवकी नंदन और प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने लोगों से सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की। अधिकारियों ने कहा कि सोशल मीडिया पर भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी और माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...