कौशाम्बी, मार्च 10 -- ईद का त्योहार नजदीक आते ही सिराथू तहसील क्षेत्र की बाजारों में सुबह-शाम खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है। वहीं दूसरी ओर ऑनलाइन शॉपिंग का भी जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। युवा, महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग सभी मोबाइल एप के माध्यम से घर बैठे मनपसंद सामान मंगवा रहे हैं। खुशियों के पर्व ईद के मौके पर कपड़े, कॉस्मेटिक, जूते-चप्पल और बच्चों के रेडीमेड कपड़ों पर विभिन्न ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर विशेष छूट दी जा रही है। इसके चलते लोग जमकर ऑनलाइन खरीदारी कर रहे हैं। सिराथू तहसील क्षेत्र के सैकड़ों गांवों, मजरों के साथ जिले के लगभग सभी गांव व नगरों में प्रतिदिन लगभग आधा सैकड़ा डिलीवरी ब्वॉय ग्राहकों तक उनके ऑर्डर किए गए सामान पहुंचा रहे हैं। लोगों का कहना है कि ऑनलाइन शॉपिंग में मनचाहा डिजाइन, रंग और साइज आसानी से मिल जाता है। साथ ही कंबो ...