बांदा, मार्च 6 -- बांदा। शिया मस्जिद के मुतावल्ली व डिग्गी चौराहा निवासी सैय्यद अली मंजर ने ईरान के सुप्रीम लीडर आयतउल्ला खामेनेई और 165 बच्चों की हत्या की निंदा की। उन्होंने अपील की है कि इस साल ईद की नमाज पढ़ी जाए, नए कपड़े और खुशी नहीं मनाई जाए। इजरायल और अमेरिकी उत्पादों का बहिष्कार किया जाए। अमेरिकी उत्पादों में कोल्ड ड्रिंक, टूथपेस्ट, क्रीम की जगह अन्य उत्पाद अपनाए जाएं। कहा कि कई अरब देशों और फिलिस्तीन को इजरायल में शामिल करने का सपना सजाए नेतन्याहू और ईरान के पेट्रोल गैस भंडार पर कब्जा जमाने के लिए ट्रंप ने खामेनेई की हत्या करके पूरी दुनिया को महंगाई की आग में झोंकने का काम किया है। इसे सहन नहीं किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...