कानपुर, मार्च 20 -- कानपुर। आसमान पर बादल छाए रहने के बावजूद ईद का चांद शुक्रवार को नजर आ गया। अब शनिवार को ईद होगी। चांद नजर आते ही मुस्लिम अधिसंख्य आबादी वाले इलाकों में आतिशबाजी कर चांद होने का संदेश दिया गया। सभी ने एक दूसरे को गले मिलकर ओर छोटों ने बड़ों को सलाम कर ईद की मुबारकबाद दी। वर्ष 2023 की तरह ही चांद-ए-रात और अलविदा एक साथ पड़ी। रात भर बाजार गुलजार रहे। रमजान उल मुबारक के इस वर्ष पूरे 30 रोजे हुए। यदि चांद गुरुवार को निकल आता तो 29 रोजे ही रह जाते। 30 रोजों वाले महीने को बेहतर माना जाता है। रोजा खोलते ही लोग छतों और खुले मैदानों में चांद देखने के लिए जुट गए। आमतौर पर 30 दिन पूरे होने के बाद चांद साफ और देर तक दिखाई देता है। घने बादलों के बावजूद चांद दिख गया, जिससे खुशियां बढ़ गईं।चमनगंज, बेकनगंज, कर्नलगंज, हीरामन का पुरवा, त...