अलीगढ़, मार्च 21 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। ईद-उल-फितर को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट है। शहर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया है। संवेदनशील क्षेत्रों में पीएसी-आरएएफ लगाई गई है। ड्रोन व सीसीटीवी से मस्जिदों की निगरानी रखी जा रही है। शुक्रवार शाम को मंडलायुक्त संगीता सिंह, डीआईजी प्रभाकर चौधरी, डीएम संजीव रंजन व एसएसपी नीरज जादौन ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पैदल गश्त कर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। शनिवार को सुबह शाहजमाल स्थित ईदगाह पर दो पालियों में नमाज पढ़ी जाएगी। इसके अलावा जामा मस्जिद समेत अन्य मस्जिदों में भी नमाज संपन्न होगी। इसे लेकर शहर को नौ सेक्टरों में बांटकर सेक्टर मजिस्ट्रेटों व पुलिस अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। सोशल मीडिया पर नजर रखी जा रही है। मंडलायुक्त, डीआईजी, डीएम, एसएसपी ने शहर में पैदल गश्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.