बेगुसराय, मार्च 21 -- मंसूरचक। प्रखंड क्षेत्र में एक महीने के पवित्र रमजान के बाद ईद पर्व हर्षोल्लास के साथ शांतिपूर्ण ढंग से मनाया गया। पवित्र ईद पर्व के अवसर पर सुबह निर्धारित समयानुसार शाही मस्जिद सरायनूरनगर, कस्टोली, आगापुर, नयाटोल, समसा, मसकंदरगाह, गणपतौल, गुरदासपुर, साठा, मंसूरचक, पेठिया गांछी, ईदगाह सहित अन्य मस्जिदों में ईद का नमाज अदा कर एक दुसरे से गले से गले मिलकर ईद की मुबारक दिया। समसा दो पंचायत के मुखिया मो इजहार अंसारी,महबूब, महिला नेत्री मुमताज वानो, अरमान कुरैसी,अमीन उद्दीन आदि ने सभी लोगों से गले मिलकर ईद पर्व की बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.