बुलंदशहर, मई 26 -- आगामी ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर कोतवाली परिसर में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम दीपक कुमार पाल ने की।बैठक में पर्व के अवसर पर नगर में सफाई व्यवस्था चाकचौबंद रखने, बिजली सप्लाई, पानी तथा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। एसडीएम दीपक कुमार पाल ने लोगों से कहा कि कोई भी व्यक्ति खुले में कुर्बानी ना करे। यदि कोई ऐसा करता पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।उन्होंने कहा कि कुर्बानी के अवशेष इधर-उधर ना फेंके तथा साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। यह भी पढ़ें- बकरीद को लेकर केनगर थाना में शांति समिति की बैठक, सौहार्द बनाए रखने की अपील साथ ही लोगों से अपील की कि यदि कोई भी संदिग्ध अथवा माहौल खराब ...