पाकुड़, मार्च 21 -- हिरणपुर, एक संवाददाता। ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को मुख्यालय सहित ग्रामीण इलाकों में पुलिस और प्रशासन की ओर से फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च में बीडीओ टूडू दिलीप, सीओ मनोज़ कुमार, थाना प्रभारी बिनय कुमार सहित दर्जनों पुलिस बल, नियंत्रण दल ने हिस्सा लिया। यह मार्च मुख्य बाजार के अलावे बड़तल्ला, मंझलाडीह, तोड़ाई सहित अन्य संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले स्थानों से होकर गुजरा। इस दौरान बीडीओ व सीओ ने आम नागरिकों से आपसी भाईचारा बनाए रखने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की। थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर नजर रखी जा रही है ताकि भ्रामक जानकारी को तुरंत रोका जा सके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.