पाकुड़, मार्च 21 -- पाकुड़िया, एक संवाददाता। पाकुड़िया प्रखंड अंतर्गत पाकुड़िया के हसनपुरा युवा क्लब की ओर से हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बहुत ही धूमधाम और उत्साह के साथ ईद मिलन समारोह की तैयारियाँ की जा रही हैं। पूरे क्षेत्र में खुशी और उल्लास का माहौल बना हुआ है, और लोग इस खास मौके का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार, ईद के दिन शाम 7 बजे से ईद मिलन समारोह की शुरुआत होगी। इस कार्यक्रम में सभी समुदाय के लोगों को आमंत्रित किया गया है, ताकि आपसी भाईचारा, प्रेम और एकता का संदेश और मजबूत हो सके। समारोह के दौरान लोग एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद देंगे और खुशियाँ साझा करेंगे। इस अवसर पर आने वाले सभी लोगों के लिए खाने-पीने की विशेष व्यवस्था की गई है। स्वादिष्ट व्यंजन और बेहतर मेहमाननवाजी के जरिए सभी को एक साथ बैठकर ईद की खुशियों का आनं...