आगरा, मार्च 17 -- कोतवाली परिसर में मंगलवार को पीस कमेटी की बैठक हुई। इस दौरान सभी लोगों से दोनों त्योहारों को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की गई। साथ ही अफवाह पर ध्यान न देने और पुलिस को अवगत कराने के लिए भी कहा गया। बैठक में सीओ पटियाली संदीप वर्मा ने कहा कि सभी लोग मिलजुल कर ईद उल फितर का त्योहार मनाएं। कोई भी किसी तरह की अफवाह न फैलाएं और न ही अफवाह पर ध्यान दें। इंस्पेक्टर राधेश्याम सिंह ने कहा कि त्योहार पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी का सहयोग जरूरी है। व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष अमित प्रकाश महाजन ने कहा कि जिस प्रकार होली की गुजियों का मिठास रही, इस प्रकार ईद में भी सिवइयों की मिठास रहेगी। हिंदू और मुस्लिम आपस में गले मिले और ईद उल फितर का त्योहार मनाएं।नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी सुनील कुमार ने कहा कि नगर में साफ स...