सुल्तानपुर, मार्च 16 -- बल्दीराय , संवाददाता। पवित्र माह रमजान के अंतिम दौर और ईद के करीब आते ही बाजारों में सेवइयों की खुशबू घुलने लगी है। ग्रामीण क्षेत्रों की बाजारों में इन दिनों सेवइयों की दुकानों पर खरीदारों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिल रही है। बनारस की किमामी सेवई, कोलकाता की लच्छा सेवई और स्थानीय स्तर पर तैयार की गई सेवइयों की बिक्री इन दिनों जोरों पर है। ईद के मद्देनजर दुकानदारों ने भी विभिन्न प्रकार की सेवइयों की दुकानें सजा दी हैं, जिससे बाजारों की रौनक बढ़ गई है। शाम को इफ्तार के बाद बाजारों का नजारा और भी खास हो जाता है। रोजेदार लोग परिवार के साथ बाजारों में पहुंचकर ईद की तैयारियों के लिए खरीदारी करते नजर आते हैं। सेवइयों के साथ-साथ सूखे मेवे, खजूर, चीनी और दूध की भी जमकर खरीदारी हो रही है। कस्बों और ग्रामीण बाजारों तक सेवइयो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.