संतकबीरनगर, मार्च 11 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में ईद का त्योहार नजदीक आते ही बाजारों में रौनक बढ़ गई है। दुकानों पर खरीदारों की लम्बी कतार दिखाई दे रही है। ईद पर भीड़ को देख दुकानदारों के चेहरे पर मुस्कान लौटती नजर आ रही है। हालत यह है कि ईद की तैयारी रोजादार रोजा रख कर रहे हैं। मंदी की मार झेल रहे दुकानदारों के लिए ईद के पर्व से संजीवनी मिल रही है।रमजान रहमतो व बरकतों का महीना माना जाता है। इस महीने में लोग रोजा रख खूब इबादत कर खुदा को राजी करने के लिए रात-दिन लगे रहते हैं। रमजान के आखिरी दिनों में ईद के चांद होने का लोग बेसब्री से इंतजार करते है और चांद होने से पहले लोग अपनी जरूरियात को पूरा करना चाह रहे हैं। ताकि उनकी तैयारी में किसी तरह की कोई कमी न रह जाए। जिसके फलस्वरूप कस्बे की छोटी-बड़ी दुकानों पर इन दिनों ग्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.