ललितपुर, मार्च 16 -- मड़ावरा। रमजान माह में खरीदारी को लेकर मड़ावरा कस्बा स्थित दुकानों पर रोजेदारों की भीड़ उमड़ रही है। शहर से लेकर गांव तक के बाजार तरह-तरह की सेवइयां, खजूर, पकवानों से भरे पड़े हैं। यहां कुर्ते, पायजामे, बच्चों के कपड़े, जूतों, चप्पलों की बिक्री बढ़ गयी है। ज्वैलरी, चूड़ी और कास्मेटिक की दुकानों पर महिलाएं अपने पसंद की वस्तुएं खरीद रही हैं। बाजार पूरी तरह गुलज़ार है। सुबह से लेकर देर रात तक बाजार खचाखच भीड़ से भरे दिखाई दे रहे हैं। दुकानदारों की माने तो इस बार लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं। रमजान माह के 25 दिन बीत चुके हैं। ईद आने वाली है। जिसकी तैयारी को लेकर रोजेदारों की बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई है। कारोबारियों ने भी दुकानें सजा ली हैं। कपड़े, सेंवई, कास्मेटिक, ज्वेलरी, क्रोकरी व ग्रॉसरी की दुकानों पर खरीदारी के लिए रोजेदारों क...